विधानसभा क्षेत्र कोल गांव भकरोला स्थित (अरविन्द लोधी) लोधी बाबा जी के गाँव पहुँचकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
मेरी लंबी आयु, सुखी जीवन और भविष्य में जनसेवा के लिए लोधी बाबा जी ने मेरे नाम की कांवड़ उठाकर जो प्रेम, श्रद्धा और विश्वास दिखाया, उसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए संभव नहीं है। बाबा जी का यह प्रेम और आशीर्वाद मेरे लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। ❤️🙏
लोधी बाबा जी ने मेरे लिए कांवड़ उठाकर यह कामना की कि मैं विधायक बनूँ और जनता की सेवा करूँ। उनके इस विश्वास ने मेरे मन को छू लिया और मेरी जिम्मेदारी को और मजबूत किया।
कल बाबा जी के साथ भोलेनाथ पर एक साथ जल चढ़ाया। इस दौरान गाँववासियों ने जिस आत्मीयता, सम्मान और प्यार से मेरा स्वागत किया, उसके लिए मैं सभी का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। ❤️🙏
महादेव से प्रार्थना है कि लोधी बाबा जी की हर मनोकामना पूरी हो, उन्हें स्वस्थ, सुखी और प्रसन्न रखें।
लोधी बाबा जी, आपके इस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद को मैं जीवनभर नहीं भूलूँगा। आपको दिल से नमन और शत-शत प्रणाम। 🙏🚩❤️
हर हर महादेव! 🔱🚩