मेरी विधानसभा अतरौली के गांव बाजिदपुर, उदिया नगला, नगला लभेड़ा, जिरौली, समैना ततारपुर, नगला बदन, पेंडरा नवाबपुर और पीतांबर नगला सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर सम्मानित जनता से संवाद किया, उनका आशीर्वाद लिया और गांव के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बना।
गांव की चौपालों पर जनता की बात सुनी तो एक उम्मीद साफ दिखाई दी—अब अतरौली में नया चेहरा, युवा चेहरा और संघर्ष करने वाला चेहरा आगे आना चाहिए, जो सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के बीच खड़ा रहे।
शिक्षा, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य और गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए जनता की आवाज को मजबूती से बुलंद करना मेरा संकल्प है। समाजवादी पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाते हुए हर समाज, हर वर्ग और हर युवा को साथ लेकर परिवर्तन की लड़ाई जारी रहेगी। आज अतरौली के हर समाज के युवा की जुबान पर एक ही आवाज है हमें युवा चाहिए! हमें नया चेहरा चाहिए!हमें बदलाव चाहिए!हमें परिवर्तन चाहिए!
जनता के सुख-दुख का साथी
गगन लोधी