गांव इनायतपुर में भगवती सिंह जी के पुत्र राजपाल सिंह लोधी जी का 46 वर्ष की आयु में निधन, गांव गांवखेड़ा में भजनलाल जी के पिता जी का 65 वर्ष की आयु में निधन एवं मोहल्ला सरायवली, रामघाट रोड, अतरौली निवासी दिनेश लोधी जी, पुत्र अमर सिंह लोधी जी का मात्र 30 वर्ष की आयु में निधन अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है।
शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। अपनों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में केवल संवेदना व्यक्त करना ही नहीं, बल्कि परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहना ही सच्ची इंसानियत और जनसेवा है।
मेरी राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता और पद नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुःख में हर कदम पर साथ खड़ा रहना है। आपके दुख में आपकी आवाज बनना और आपके परिवार को अपना परिवार समझकर साथ देना ही मेरे संघर्ष की असली ताकत है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
गगन लोधी
संभावित प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी
विधानसभा 73, अतरौली