गगन लोधी ने पिलखुनी, नरौना आकापुर, दाऊदगढ़ी व बैजला पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से साझा किया दुःख, चंडौली बुजुर्ग व 12 नंबर चौराहे पर सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं गगन लोधी ने पिलखुनी, नरौना आकापुर, दाऊदगढ़ी व बैजला पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से साझा किया दुःख, चंडौली बुजुर्ग व 12 नंबर चौराहे पर सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
UPDATE

गगन लोधी ने पिलखुनी, नरौना आकापुर, दाऊदगढ़ी व बैजला पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से साझा किया दुःख, चंडौली बुजुर्ग व 12 नंबर चौराहे पर सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

A
Aligarh
06 Sep 2026

आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गांव पिलखुनी में चोखेलाल लाइनमैन जी की धर्मपत्नी श्रीमती रामवती देवी जी (70 वर्ष), गांव नरौना आकापुर में रतन जाटव जी की धर्मपत्नी श्रीमती रुक्मणी देवी जी (65 वर्ष) तथा गांव दाऊदगढ़ी में जितेंद्र कुमार जी के पूज्य पिताजी श्री चंद्रवीर सिंह जी (72 वर्ष) के निधन पर परिवारजनों से मिलकर दुःख साझा किया।

इसी क्रम में गांव बैजला में देवेंद्र सिंह जी की धर्मपत्नी के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात चंडौली बुजुर्ग एवं 12 नंबर चौराहे पर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और परिस्थितियों को जाना।

ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

समाजवादी साथी होने का अर्थ केवल राजनीति नहीं, बल्कि हर सुख-दुःख में अपने लोगों के साथ खड़ा रहना है।

आपका अपना

गगन लोधी

संभावित प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी

विधानसभा 73, अतरौली


#Pilkhuni