UPDATE

गांव गदाईपुर में भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना | गगन लोधी जी ने किया शुभारंभ 🙏🚩

A
Aligarh
10 Sep 2026

गांव गदाईपुर में भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना के पावन एवं धार्मिक अवसर पर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं समस्त ग्रामवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भगवान श्री गणेश जी सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें और हर परिवार में सुख-समृद्धि एवं प्रेम बनाए रखें।

इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात हुई और सभी ने बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ गणेश उत्सव में सहभागिता की।

गणपति बप्पा मोरया! 🙏🚩

मंगल मूर्ति मोरया! 🙏


#Gadaipur