गाँव दूधमा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिभा देखकर मन को खुशी हुई। खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के बेहतर भविष्य और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।
लेकिन एक बात मन को बहुत दुखी करती है…
अतरौली विधानसभा क्षेत्र में अब तक जितनी भी दौड़ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने का अवसर मिला, लगभग हर जगह हमारे बच्चे टूटी-फूटी सड़कों और असुविधाओं के बीच दौड़ने को मजबूर हैं। इतनी प्रतिभा होने के बावजूद आज तक हमारे खिलाड़ियों के लिए एक उचित खेल मैदान और दौड़ ट्रैक तक उपलब्ध नहीं हो पाया।
हमारे बच्चे मैदान के हकदार हैं, टूटी सड़कों के नहीं।
अतरौली की युवा प्रतिभाओं को सुविधाएँ मिलें, यही हमारा संकल्प । 🇮🇳🏃♂️
गगन लोधी
संभावित प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी विधानसभा 73 अतरौली