अतरौली के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. अनवर खान जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
अतरौली की राजनीति के एक महत्वपूर्ण अध्याय का आज अंत हो गया। पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अनवर खान जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अतरौली की जनता के बीच रहकर जनसेवा की और क्षेत्र की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। डॉ. अनवर खान जी का राजनीतिक जीवन, संघर्ष और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि।